Samachar Nama
×

बेंगलुरु: पुलिसकर्मी पर महिला को परेशान करने का आरोप, ऑडियो और मैसेज वायरल

बेंगलुरु, 25 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और उसे अपने साथ समय बिताने के लिए मजबूर करने की घटना सामने आई है। बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
बेंगलुरु: पुलिसकर्मी पर महिला को परेशान करने का आरोप, ऑडियो और मैसेज वायरल

बेंगलुरु, 25 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और उसे अपने साथ समय बिताने के लिए मजबूर करने की घटना सामने आई है। बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

बेंगलुरु के कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर पापन्ना आरोपी है। पीड़ित ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज कराई है और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन उसको किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

पीड़िता ने कहा, "आरोपी पुलिसकर्मी का दावा है कि उसकी पत्नी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की करीबी रिश्तेदार है और कोई उसे किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा सकता। पुलिस ने हाल ही में मेरे खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन वह आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि सभी सबूत जमा कर दिए गए हैं।"

पीड़िता ने बताया, "पुलिस इंस्पेक्टर पपन्ना मुझे परेशान कर रहा है। वह व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजता है। वह कहता है कि वह मुझसे प्यार करता है।"

उसने बताया कि 2016 में आरोपी इंस्पेक्टर ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया और मेरा नंबर मांगा। जब कोई पुलिसवाला मेरा संपर्क नंबर मांगता है तो मुझे देना ही पड़ता है। उसने मुझे सुबह और रात के शुभ रात्रि संदेश भेजने शुरू कर दिए। मैंने ये संदेश अपने पति को दिखाए, और उन्होंने मुझे जवाब न देने की सलाह दी। फरवरी 2017 में उसने अश्लील संदेश भी भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद, जब मैं डीसीपी के पास शिकायत दर्ज कराने गई तो मुझे उसकी तरफ से धमकी भरा फोन आया।

पीड़िता ने आगे बताया कि वे मेरे पति को धमकी देते हैं कि हमारे बच्चों को मार डालेंगे। तीन महीने से पापन्ना मुझे लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। वह कहता है कि वह मेरे घर आएगा और चिकन बनाकर मुझे खिलाएगा। पुलिसवाला मुझसे कहता है कि मैं उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार करूं। पुलिसवाला खुलेआम कहता है कि उसकी पत्नी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की रिश्तेदार है और उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता। उसे दो बार निलंबित किया गया, लेकिन उसने तुरंत पदभार संभाल लिया।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share this story

Tags