Samachar Nama
×

बेंगलुरु: बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंका, हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या करने के आरोप में बुधवार को राजराजेश्वरिनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।
बेंगलुरु: बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंका, हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को बिस्तर पर पड़ी मां को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या करने के आरोप में बुधवार को राजराजेश्वरिनगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय वेंकटेश सी. उर्फ दशरथ के रूप में हुई है, जो आरआर नगर के बीईएमएल लेआउट के थर्ड स्टेज का निवासी है।

मृतका की पहचान 75 वर्षीय सावित्रीम्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपनी मां की देखभाल करने में असमर्थ था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां को गोद में उठाकर चौथी मंजिल तक ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी उसी इमारत में किराए के मकान में रहता था। इस मामले में मकान मालिक विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई है और घटना को लेकर बयान भी दिया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

बता दें कि 31 जनवरी को कर्नाटक के विजयनगर जिले से एक ट्रिपल मर्डर का भी मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता, मां और बहन की हत्या कर दी थी और बाद में बेंगलुरु में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

आरोपी अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपने पिता भीमाराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की जिले के कोत्तूर कस्बे स्थित किराए के घर में हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह घटना 27 जनवरी को हुई थी।

वारदात के बाद अक्षय कुमार बेंगलुरु गया और पुलिस स्टेशन में अपने परिवार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

कबूलनामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उस घर की जांच शुरू की, जहां हत्या के बाद शवों को दफनाया गया था।

इसके अलावा, 12 फरवरी को बेंगलुरु में 33 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैसों के विवाद के चलते अपने पिता (सेवानिवृत्त नौसेना कप्तान) और मां (डेंटिस्ट) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी रोहन चंद्र भट्ट को वारदात के कुछ घंटों बाद ही हिरासत में ले लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags