Samachar Nama
×

ओडिशा : क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में डकैती के आरोपी के पैर में लगी गोली

भुवनेश्वर, 16 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के क्योंझर जिले के सदर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी और हाल ही में हुई हथियारबंद डकैती के मुख्य आरोपी को गोली लग गई।
ओडिशा : क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में डकैती के आरोपी के पैर में लगी गोली

भुवनेश्वर, 16 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के क्योंझर जिले के सदर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी और हाल ही में हुई हथियारबंद डकैती के मुख्य आरोपी को गोली लग गई।

आरोपी की पहचान प्रवत मल्लिक के तौर पर हुई और वह क्योंझर सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस का मुख्य आरोपी है। यह केस 18 मई को सदर पुलिस इलाके के मुकुना गांव में पंचायत स्तर के दो सरकारी अधिकारियों से 8 लाख की लूट से जुड़ा है।

हथियारबंद लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रवत मल्लिक के शामिल होने का पता चला। इसके अलावा, आरोपी पर लूट, चोरी और दूसरे गंभीर अपराधों से जुड़े 40 से ज्यादा आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

क्योंझर पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सदर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मंगलवार तड़के छापेमारी के दौरान इस अपराधी को पकड़ लिया।

क्योंझर पुलिस ने बताया कि "पूछताछ के दौरान आरोपी ने 8.18 लाख की हथियारबंद लूट में अपनी भूमिका कबूल की और लूट की रकम छिपाने की बात बताई। क्योंझर जिले के बेलडा में महुलडीहा पानी की टंकी के पास चोरी का सामान बरामद करने के दौरान आरोपी ने अचानक छिपाकर रखा हुआ हथियार निकाला और पुलिसकर्मियों पर एक राउंड गोली चलाई।"

इसके बाद क्योंझर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे आरोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक भेज दिया। घटनास्थल से एक देसी हथियार और लूटा गया कैश बरामद किया गया।

पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसके अन्य साथियों को पकड़ने और चोरी का बाकी सामान बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags