Samachar Nama
×

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिथुन चक्रवर्ती की घोषणा, 'पश्चिम बंगाल में मनाएंगे अन्नपूर्णा दिवस'

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिथुन चक्रवर्ती की घोषणा, 'पश्चिम बंगाल में मनाएंगे अन्नपूर्णा दिवस'
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मिथुन चक्रवर्ती की घोषणा, 'पश्चिम बंगाल में मनाएंगे अन्नपूर्णा दिवस'

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सीधे-सादे' स्वभाव की तारीफ की और साथ ही अपनी पुरानी घोषणा को दोहराया कि पश्चिम बंगाल प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'अन्नपूर्णा दिवस' मनाएगा।

आईएएनएस से ​​बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी की 25 वर्ष की सेवा को हमेशा याद रखेंगे और उन्हें लगता है कि पीएम मोदी की तरह देश की 25 वर्ष तक सेवा करने का मौका किसी और को नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इस दिन को 'अन्नपूर्णा दिवस' के तौर पर मना रहा है, क्योंकि "हम सभी बहुत आभारी हैं, वे माताएं और बहनें भी, जिन्हें अन्नपूर्णा दिवस का तोहफा मिला है।"

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो। आप और आगे बढ़ें, अभी से भी ज्यादा तरक्की करें और आपकी उम्र लंबी हो, मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं।"

प्रधानमंत्री को 'सर' कहकर संबोधित करते हुए, चक्रवर्ती ने उस समय को याद किया जब वे पहली बार उनसे मिले थे। उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने के बाद वे प्रधानमंत्री से मिले थे और शुरू से ही उनके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या चीजें बहुत बदली हैं, तो मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि जब से वे प्रधानमंत्री से मिले हैं, तब से उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वे हमेशा बहुत सीधे-सादे रहे हैं और उन्हें क्या चाहिए, इसे लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं, जैसे 'मिथुन दा, आपको यह काम करना है।' काम को लेकर वे मेरे साथ ज्यादातर सीधे तौर पर बात करते रहे हैं। मैं उनके सीधेपन और स्पष्टता की तारीफ करता हूं।

इस बीच, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य की महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि अन्नपूर्णा योजना उन्हें सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में यह घोषणा की गई थी कि राज्य में हर वर्ष 17 सितंबर को 'अन्नपूर्णा दिवस' मनाया जाएगा, क्योंकि महिलाओं के लिए 3,000 रुपए की मासिक सहायता योजना की गारंटी दी गई थी।

इसके अलावा, गुरुवार को बंगाल में लगभग 1.5 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में बीजेपी सरकार की अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त भेजी गई।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story