Samachar Nama
×

आईआईटी खड़गपुर कैंपस में छात्र ने की आत्महत्या, 8वीं मंजिल से लगाई छलांग

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर कैंपस में कथित तौर पर छात्र ने आत्महत्या कर ली।
आईआईटी खड़गपुर कैंपस में छात्र ने की आत्महत्या, 8वीं मंजिल से लगाई छलांग

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर कैंपस में कथित तौर पर छात्र ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, छात्र जयबीर सिंह डोडिया (21) ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी हॉल की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, आईआईटी खड़गपुर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खड़गपुर टाउन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले हिजली पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

छात्र जयबीर को बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईआईटी खड़गपुर प्रशासन ने मृतक छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक छात्र का घर अहमदाबाद के घुमा इलाके में है। वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तीसरे वर्ष का छात्र था और आईआईटी खड़गपुर कैंपस के नेहरू हॉल में रहता था।

पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है कि छात्र नेहरू हॉल से कब निकला था।

आईआईटी कैंपस में छात्रों की बार-बार हो रही मौतों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इस दुखद घटना पर आईआईटी खड़गपुर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शिक्षा जगत में कैंपस की सुरक्षा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं।

2025 में, आईआईटी खड़गपुर के सात छात्रों की मौत हो गई और चौंकाने वाली बात यह है कि उनमें से पांच फंदे से लटके पाए गए थे। उस वर्ष 12 जनवरी को शोआन मलिक, 21 अप्रैल को अनिकेत वालकर, 4 मई को मोहम्मद आसिफ कमर, 18 जुलाई को रितम मंडल, 22 जुलाई को चंद्रदीप पवार और 20 सितंबर को हर्ष कुमार पांडे ने आत्महत्या की थी।

वहीं, 7 दिसंबर को भट्टाराम शरण कुमार का शव खड़गपुर में पुरी रेलवे गेट से बरामद किया गया था। वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags