Samachar Nama
×

अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश

अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश

चेन्नई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष सितारों में से एक अल्लू अर्जुन ने शनिवार को अपनी बेटी अरहा को जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में अरहा को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताया।

अल्लू अर्जुन ने शनिवार को अपनी बेटी अरहा के जन्मदिन पर बेहद प्यारा संदेश साझा किया। अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए तेलुगु स्टार ने एक्स पर लिखा, "मेरी जिंदगी की खुशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

वहीं, अरहा की बतौर बाल कलाकार डेब्यू फिल्म 'शाकुंतलम' के निर्माताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। गुना हैंडमेड फिल्म्स ने एक्स पर लिखा, "हमारी नन्हीं स्टार अल्लू अरहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी हमेशा मुस्कुराहटों, खुशियों और जादुई पलों से भरी रहे।"

इस बीच, अल्लू अर्जुन के पास कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' भी शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्मकार एटली कर रहे हैं।

कुछ महीने पहले यह फिल्म रिलीज से पहले ही एक विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर सुर्खियों में आई थी। 'राका' ने "रियल-टाइम में सबसे अधिक लोगों के मोशन-कैप्चर" का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस उपलब्धि को और भी खास इसलिए माना गया क्योंकि फिल्म ने रिलीज से पहले ही यह रिकॉर्ड बना लिया।

फिल्म की निर्माता कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि 'राका' ने एक साथ 37 कलाकारों के रियल-टाइम मोशन-कैप्चर के साथ यह वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित किया है।

कंपनी ने कहा था, "इतिहास रच दिया गया है। भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली इस उपलब्धि के साथ 'राका' ने रियल-टाइम में सबसे अधिक लोगों के मोशन-कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।"

इसके साथ ही बताया गया था कि अल्लू अर्जुन और एटली को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि यह घोषणा निर्देशक एटली के जन्मदिन के दिन की गई थी। अल्लू अर्जुन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा था कि वह 'राका' के निर्देशक के साथ मिलकर आगे भी कई यादगार उपलब्धियां हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं।

--आईएएनएस

पीएम

Share this story