Samachar Nama
×

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर मंत्री सतीश जारकीहोली बोले, बैठक में सभी शंकाएं दूर होंगी

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 27 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगाए जा रहे सभी कयास मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई ब्रेकफास्ट मीटिंग में साफ हो जाएंगे। यह ब्रेकफास्ट मीटिंग गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई है। मंत्री सतीश जारकीहोली को मुख्यमंत्री का सबसे करीबी बताया जाता है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी लोगों को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यों और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करना होगा।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर मंत्री सतीश जारकीहोली बोले, बैठक में सभी शंकाएं दूर होंगी

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 27 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगाए जा रहे सभी कयास मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई ब्रेकफास्ट मीटिंग में साफ हो जाएंगे। यह ब्रेकफास्ट मीटिंग गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई है। मंत्री सतीश जारकीहोली को मुख्यमंत्री का सबसे करीबी बताया जाता है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी लोगों को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यों और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करना होगा।

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच में इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा, “हमें नहीं मालूम है कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया क्या कहने जा रहे हैं और हमें यह भी नहीं मालूम है कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से क्या निर्देश दिया जा रहा है। हालांकि, हमें अब कल का इंतजार है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद मैंने अभी तक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कोई बातचीत नहीं की है। हालांकि, हम कर्नाटक भवन में ठहरे हुए थे, जहां सिद्दारमैया सीधे बेंगलुरु के लिए सीधा रवाना हो गए। अब हम आज या कल सुबह से उनसे मुलाकात करेंगे।”

वहीं, जब उनसे ब्रेकफास्ट मीटिंग और राज्य में चल रही राजनीतिक घटनाओं के बारे में सवाल किया गया, तो मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि जब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आ जाती है, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। एक बार आधिकारिक जानकारी आ जाने के बाद ही हम इस पर कुछ कह पाएंगे। इससे पहले किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना उचित नहीं रहेगा।

इसके अलावा, जारकीहोली ने उन सभी कयासों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।ृ जिसमें यह कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस पर मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि इस तरह की अभी सिर्फ चर्चाएं ही चल रही हैं। इस संबंध में अभी तक किसी ने भी उनसे कोई मुलाकात नहीं की है। जब इस संबंध में मुझसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। मैं अपने विचार साझा करूंगा और बताऊंगा कि मेरे लिए क्या ठीक रहेगा।

साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर मुझे इस पद की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मैं इसका निर्वहन करने के लिए तैयार रहूंगा।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या अगर उन्हें डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी जाती है, तो क्या वो इसे निभाने के लिए तैयार रहेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को शीर्ष नेतृत्व के हर निर्णय को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। हर शख्स को पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस बीच, स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि मुझे भी अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर होने वाले परिवर्तन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, “पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री पद में होने वाले परिवर्तन को लेकर फैसले लिए जाएंगे। इसे लेकर सीएम सिद्धारमैया की ओर से ब्रेकफास्ट बैठक कल बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मैंने कार्यक्रमों को कैंसिल कर दिया है। अब मैं बैंगलुरु के लिए रवाना हो जाऊंगा।”

मंत्री मधु बंगारप्पा ने स्पष्ट किया कि मैं इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही राजनीतिक घटनाओं की वजह से सिद्धारमैया का शिवमोगा में होने वाला कार्यक्रम कैंसिल हो सकता है।

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच डिप्टी सीएम और कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया के साथ गुरुवार को होने वाली ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं को बल मिलता हुआ नजर आ रहा है। डीके शिवकुमार दिल्ली वापस आ रहे हैं, जहां पर वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इन सभी चर्चाओं के बीच कांग्रेस के महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बुधवार को बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके इस दौरे को ग्रेटर बेंगुलरु ऑथिरिटी से जोड़कर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share this story

Tags