Samachar Nama
×

नवी मुंबई-अबू धाबी के लिए 15 जुलाई से होगा विमान का संचालन, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की घोषणा

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अबूधाबी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, यह महाराष्ट्र के सबसे नए एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन्स शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

एयरलाइन की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार, नई सेवाएं 15 जुलाई से शुरू होने वाली हैं। नई सेवाओं का संचालन शुरू में हफ्ते में दो बार बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से रविवार को एक सर्विस जोड़कर इसे हफ्ते में तीन फ्लाइट तक बढ़ाया जाएगा।

शुरुआती शेड्यूल के तहत, फ्लाइट अबू धाबी से सुबह 5:45 बजे निकलेंगी और नवी मुंबई सुबह 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेंगी।

इसके अलावा, वापसी की फ्लाइट नवी मुंबई से सुबह 2:55 बजे निकलेगी और अबू धाबी सुबह 4:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेगी।

अबू धाबी सर्विस के जुड़ने के साथ, एयर इंडिया एक्सप्रेस नवी मुंबई से हफ्ते में 30 विमानों का संचालन करेगी, जो एयरपोर्ट को सीधे अबू धाबी, बेंगलुरु और दिल्ली से जोड़ेगी।

एयरलाइन ने कहा कि महाराष्ट्र में उसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, हर हफ्ते मुंबई से 95 से ज्यादा विमान, पुणे से 100 से ज्यादा और नागपुर से 14 विमान हैं।

इस लॉन्च से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात का एक और गेटवे मिलेगा, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा में ज्यादा सुविधा और विकल्प मिलेंगे।

इसके अलावा, इस रूट के लिए बुकिंग अब एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे बुकिंग चैनल से शुरू हो गई है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत और पश्चिम एशिया के बीच सबसे बड़े नेटवर्क में से एक चलाता है, जो कई भारतीय शहरों को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के गंतव्य स्थान से जोड़ता है।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Share this story

Tags