Samachar Nama
×

बांसवाड़ा: कम उपस्थिति वाले छात्रों से रिश्वत मांगी, ग्लोबल बीडी कॉलेज के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

बांसवाड़ा: कम उपस्थिति वाले छात्रों से रिश्वत मांगी, ग्लोबल बीडी कॉलेज के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
बांसवाड़ा: कम उपस्थिति वाले छात्रों से रिश्वत मांगी, ग्लोबल बीडी कॉलेज के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

जयपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के बरोदिया स्थित ग्लोबल बीडी कॉलेज के रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के शिक्षक भूपेंद्र जैन को एक व्यक्ति से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस मामले में कॉलेज के डायरेक्टर सिद्धांत जैन और राजनीति विज्ञान के लेक्चरर डॉ. सिद्धांत जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एसीबी की बांसवाड़ा यूनिट को एक शिकायत मिली थी कि बारोडिया स्थित ग्लोबल बीडी कॉलेज के डायरेक्टर, एक लेक्चरर और एक शिक्षक छात्रों से रिश्वत मांग रहे थे। यह मांग छात्रों की उपस्थिति से जुड़े मामलों को सुलझाने और उन्हें इंटर्नशिप लेटर जारी करने के बदले में की जा रही थी, जबकि पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान इन छात्रों की उपस्थिति बहुत कम थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत की इस मांग की पुष्टि की। जांच के दौरान कॉलेज के डायरेक्टर, राजनीति विज्ञान के लेक्चरर और केमिस्ट्री के शिक्षक भूपेंद्र जैन पर आरोप है कि वे हर छात्र से 20,000 रुपए की मांग कर रहे थे और रिश्वत लेने के लिए तैयार थे।

एसीबी रेंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीयूष की देखरेख में शुक्रवार को एसीबी बांसवाड़ा यूनिट की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रत्ना सिंह राजपुरोहित और उनकी टीम ने एक जाल बिछाया।

इस कार्रवाई के दौरान बांसवाड़ा के बारोडिया स्थित ग्लोबल बीडी कॉलेज के केमिस्ट्री शिक्षक भूपेंद्र जैन को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जांच के दौरान रिश्वत की मांग में मुख्य भूमिका निभाने के आरोप सामने आने के बाद कॉलेज के डायरेक्टर और राजनीति विज्ञान के लेक्चरर डॉ. डोमिनिक जैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्मिता श्री और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एस. परिमला शामिल हैं, की देखरेख में आगे की पूछताछ और जांच चल रही है। वहीं, 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी रहेगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags