Samachar Nama
×

राजस्थान: राजसमंद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 11 घायल

राजस्थान: राजसमंद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 11 घायल
राजस्थान: राजसमंद में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 11 घायल

जयपुर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के राजसमंद जिले के रेलमगरा इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। तीर्थयात्रियों और मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलमगरा में मुख्य सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान एक मोड़ के पास चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। रेलमगरा पुलिस थाने के कर्मचारी और इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा की टीम भी मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने पलटी हुई ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को राजसमंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सा सेवाओं को तुरंत सक्रिय किया गया और डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को घायलों का तुरंत और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags