Samachar Nama
×

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल

रियाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियाद हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में 11 भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। इनमें से एक की आज मौत हो गई। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने एक्स पर लिखा, "हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।"

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "रियाद हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की बदकिस्मती से मौत हो गई। हम मरने वाले के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए पूरी मदद करेंगे।"

इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी दी थी कि रियाद हवाई अड्डे पर हुए कायराना हमले में दुर्भाग्यवश 12 लोगों की मौत हो गई थी और 11 भारतीयों समेत 300 से अधिक लोग घायल हो गए। दूतावास घायलों की कुशल-क्षेम जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क किया है। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, हम आगे अपडेट देंगे।"

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी कहा कि भारतीय दूतावास हर जरूरी कदम उठा रहा है। उन्होंने दूतावास की पोस्ट को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "इस कठिन स्थिति में हमारा दूतावास हर जरूरी काम कर रहा है। उनके अपडेट्स पर ध्यान दें।"

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सऊदी विमानन प्राधिकरण ने रविवार सुबह एक बयान में कहा कि मरने वालों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल है।

प्राधिकरण ने बताया कि घायलों का कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। प्राधिकरण ने एक पहले के बयान में कहा था कि नुकसान के आकलन और सुरक्षा जांच पूरी होने तक हवाई अड्डे पर संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

शनिवार के हमले के बाद हूती समूह ने एक बयान में कहा कि वह सऊदी अरब के साथ पारस्परिक उपायों के लिए तैयार है, ताकि हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अन्य मानवीय सुविधाओं को बढ़ते सैन्य टकराव से बाहर रखा जा सके।

हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने शनिवार को बताया कि सऊदी अरब ने यमन के हूती-नियंत्रित इलाकों में हवाई और मिसाइल हमलों की नई लहर शुरू की है, जिसमें हूती-नियंत्रित राजधानी में सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रणनीतिक बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास के इलाकों और कई उत्तरी प्रांतों को निशाना बनाया गया है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags