Samachar Nama
×

हिमांशु भाऊ गैंग का एक कुख्यात अपराधी आशीष उर्फ ​​डॉन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक गुप्त सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के एक कुख्यात अपराधी आशीष उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया। यह अपराधी 4 आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।
हिमांशु भाऊ गैंग का एक कुख्यात अपराधी आशीष उर्फ ​​डॉन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक गुप्त सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के एक कुख्यात अपराधी आशीष उर्फ ​​डॉन को गिरफ्तार किया। यह अपराधी 4 आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात अपराधी आशीष उर्फ ​​डॉन दिल्ली के बक्करवाला का रहने वाला है। उसकी उम्र 26 साल है। अधिकारियों ने बताया कि यह अपराधी 4 आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था, जिनमें आउटर डिस्ट्रिक्ट के 2 मामले भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपराधी को घेर लिया। संक्षिप्त गोलीबारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 2 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने 112.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला ड्रग पेडलर को पकड़ा। प्रेस नोट के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान मीना (मीनू) को गिरफ्तार किया गया। वह एक आदतन अपराधी है, जिसे इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य एनडीपीएस मामले में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने बताया कि जेल से हाल ही में रिहा होने के बावजूद आरोपी महिला फिर से ड्रग्स बेचने की गतिविधियों में शामिल हो गई थी।

प्रेस रिलीज के अनुसार, उसके पास से कुल 112.32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसमें आगे बताया गया कि दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों में सक्रिय ड्रग सप्लायरों के बारे में मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर आरोपी महिला पर नजर रखी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि एक खास जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, आईएनए कॉलोनी स्थित त्यागराज स्टेडियम के पास एक जाल बिछाया गया। वहां आरोपी महिला को ड्रग्स की डिलीवरी करने की कोशिश करते समय रोक लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी के दौरान, बरामद किए गए पदार्थ की नारकोटिक फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई, जिसमें वह हेरोइन पाया गया।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags