Samachar Nama
×

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश का पूर्वानुमान, प्रशासन अलर्ट पर

चंबा, 13 मार्च (आईएएनएस)। चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपासवाल ने मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आईएमडी की ओर से जो जानकारी मिली है, उसमें चंबा जिले के लिए 12, 13 और 14 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ग्रीन अलर्ट रहेगा लेकिन कल यह फिर से येलो हो जाएगा। फील्ड में कार्यरत टीम को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं लोगों से निवेदन करूंगा कि जब भारी बारिश का पूर्वानुमान हो तो उस समय नदी, नालों के पास न जाएं। साथ ही, बारिश के समय यात्रा को टाल दें। उपायुक्त मुकेश रेपासवाल ने कहा कि पिछले मानसून के कारण अभी भी पहाड़ असुरक्षित हैं। भूस्खलन की समस्या वहां पर हो सकती है। किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी 1077 पर कॉल करके दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक उपलब्ध सूचना के अनुसार किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। कई जगह पर बारिश अब भी जारी है और पटवारी प्रभावित इलाकों से जानकारी जुटा रहे हैं। कोई भी सूचना मिलते ही प्रभावित परिवारों को राहत नियमावली के अनुसार उचित सहायता दी जाएगी। कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी जानकारी मिली है। सर्दियों को लिए हमारी पहले से तैयारी थी, इसलिए टीम पूरी तरह से सतर्क है। कहीं भी कोई समस्या होती है तो उसको जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

बता दें कि बीते 23 जनवरी को शिमला और मनाली में मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी। इससे सड़कें और पहाड़ पूरी तरह से सफेद हो गए थे। बर्फ से ढके नजारों का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे थे।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags