Samachar Nama
×

यहां गौ माता रोजाना मंदिर में आती है भगवान के दर्शन करने, भक्त और पुजारी लेते हैं आशीर्वाद

यहां गौ माता रोजाना मंदिर में आती है भगवान के दर्शन करने, भक्त और पुजारी लेते हैं आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो बहुत ही कमाल के होते हैं। आपने पहले भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें जानवर और पक्षी भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाते हुए दिखते हैं। अब ऐसा ही एक कमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाय भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में घुसती है। उसे आता देख दूसरे भक्त उसके लिए रास्ता बनाते हैं।

भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में घुसी गाय:

वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के एक मंदिर का है। मंदिर बहुत ही भव्य दिखता है। अंदर कई भक्त और पुजारी दिख रहे हैं। तभी, एक गाय मंदिर में घुसती हुई दिखती है। गाय को मंदिर में घुसता देख भक्त रास्ता छोड़कर एक तरफ खड़े हो जाते हैं। गाय को मंदिर में घुसता देख लोग हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।

लोगों ने लिया आशीर्वाद:

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गाय सीधे मंदिर के गर्भगृह की ओर बढ़ती है, तो पुजारी समेत सभी भक्त हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करते हैं। कुछ भक्त गाय के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। गाय भी बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सीधे भगवान के दर्शन करने के लिए उनकी तरफ जाती दिख रही है।


वीडियो वायरल हो रहा है:

गाय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय बहुत खूबसूरत लग रही है। गाय के सिर और पैरों पर चंदन का लेप दिख रहा है। उसके माथे पर तिलक भी है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो का मजा ले रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो किस मंदिर का है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह मंदिर आंध्र प्रदेश में है।

Share this story

Tags