Samachar Nama
×

गुरुकुल के विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद: गौतम अदाणी

गुरुकुल के विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद: गौतम अदाणी
गुरुकुल के विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद: गौतम अदाणी

अहमदाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गौतम अदाणी ने एक वीडियो पोस्ट किया, इसमें श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में अदाणी कंप्यूटर लैब को दिखाया गया है, जिसमें छात्र कंप्यूटर का उपयोग कर गुरुकुल के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को भी अपनाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में गौतम अदाणी ने लिखा, "अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।

हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।"

उन्होंने आगे लिखा कि गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

इससे पहले, अदाणी ग्रुप ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में आयोजित 'रिसर्च साइंस इनिशिएटिव (आरएसआई)-इंडिया' के दूसरे संस्करण में भारत के युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सपोर्ट किया था।

इस मौके पर बोलते हुए, पालसमुद्रम फैमिली ट्रस्ट के फाउंडर और आईआईएससी के सलाहकार संजय पालसमुद्रम ने इस प्रोग्राम को आर्थिक मदद देने के लिए अदाणी ग्रुप का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप के समर्थन से ही यह पहल मुमकिन हो पाई और इससे देश के निर्माण में एसटीईएम रिसर्च की अहमियत का पता चलता है।

अमेरिका में मशहूर 'रिसर्च साइंस इनिशिएटिव' की तर्ज पर बना आरएसआई-इंडिया, स्कूली छात्रों को क्लासरूम की पारंपरिक पढ़ाई से हटकर रिसर्च का एक गहरा अनुभव देता है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags