Samachar Nama
×

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर भड़के समर्थक, पत्रकारों से मारपीट, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

हजारीबाग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक सवाल को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मौके पर मौजूद मंत्री के समर्थकों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।

एक पत्रकार ने चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने और संबंधित एयरलाइन कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर मंत्री से सवाल पूछा। आरोप है कि सवाल पूछते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान मंत्री के आसपास मौजूद समर्थकों ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।

कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मारपीट के बाद पत्रकार सुशांत सोनी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि, घटना को लेकर प्रशासन या मंत्री की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

इस घटना पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट किए जाने की चिंताजनक सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन कुछ लोग खुद को कानून और लोकतंत्र से ऊपर समझने लगते हैं।

मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि मंत्रियों को जनता के सवाल असहज लगते हैं तो उन्हें सार्वजनिक जीवन पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने हजारीबाग पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से घायल पत्रकार के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share this story

Tags