Samachar Nama
×

 कभी देखी है ऐसी अजीबोगरीब मछली? जहां भी दिखती है, मच जाता है हाहाकार

 कभी देखी है ऐसी अजीबोगरीब मछली? जहां भी दिखती है, मच जाता है हाहाकार

इस धरती पर मछलियों की हज़ारों तरह की किस्में हैं, जिनमें से कुछ को हम लगभग रोज़ देखते हैं, जबकि कुछ बहुत कम दिखती हैं, और उनका दिखना इतना अजीब होता है कि लोग हैरान रह जाते हैं कि ऐसी मछलियाँ भी होती हैं। ऐसी ही एक मछली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में समुद्र किनारे एक अजीब मछली दिख रही है, जो प्लास्टिक के चमकदार टुकड़े जैसी दिखती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यह अजीब मछली तैरकर किनारे तक आती है और पानी से कॉन्टैक्ट न होने की वजह से तड़पने लगती है। बाद में, एक बूढ़ा आदमी उसकी मदद करता है और उसे वापस पानी में छोड़ देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह किस तरह की मछली है, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस मछली को ओरफिश कहते हैं, जो एक रेयर मछली है। 200 से 1000 मीटर की गहराई में पाई जाने वाली इस मछली को "डूम्सडे फिश" भी कहा जाता है क्योंकि जापानी लोककथाओं में, समुद्र किनारे इसका दिखना भूकंप या तबाही का संकेत माना जाता है, लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं मिला है।

इसे "डूम्सडे फिश" कहा जाता है।


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर @Sheetal2242 नाम के यूजर ने शेयर किया है, और कैप्शन में लिखा है, "मेक्सिको के तट पर 'ओअरफिश' नाम का एक गहरे समुद्र का जीव दिखाई दिया है जिसे इंसान बहुत कम देखते हैं! माना जाता है कि यह रहस्यमयी 'डूम्सडे फिश' समुद्र की गहराई से तभी निकलती है जब कोई बड़ी मुसीबत आने वाली हो।"

38 सेकंड के इस वीडियो को 52,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक और कमेंट किया है। किसी ने कहा, "दुनिया अजूबों से भरी है।" फिर किसी ने ग्रोक से पूछा कि इसे "डूम्सडे फिश" कहने के पीछे क्या सच है और क्या इसे सच में मेक्सिको में देखा गया था। ग्रोक ने जवाब दिया, "इस बात का कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है कि इस मछली को देखने से कोई मुसीबत आती है। फरवरी 2025 में, मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सुर के तट पर एक ज़िंदा ओअरफिश देखी गई थी, और उसका वीडियो बनाया गया था। हाल ही में ऐसी कोई नई घटना सामने नहीं आई है।"

Share this story

Tags