Samachar Nama
×

आज रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती? बुकिंग से पहले जानें दिल्ली और पटना समेत प्रमुख शहरों का एलपीजी रेट

आज रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती? बुकिंग से पहले जानें दिल्ली और पटना समेत प्रमुख शहरों का एलपीजी रेट

27 अगस्त 2026, गुरुवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में सस्ता LPG सिलेंडर मिलने की उम्मीद कर रहे लोगों को इस महीने भी राहत नहीं मिली है।

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू LPG की कीमत अलग रहती है। स्थानीय टैक्स, परिवहन और अन्य खर्चों के कारण राज्यों और शहरों के हिसाब से सिलेंडर के दाम में अंतर देखने को मिलता है।

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर ₹942

जून 2026 में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 942 रुपये पर बना हुआ है।

वहीं मुंबई में LPG सिलेंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG के दाम

शहर घरेलू LPG (14.2 किलो) कमर्शियल LPG (19 किलो)
कोलकाता ₹968.00 ₹2,872.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,691.50
चेन्नई ₹957.50 ₹2,906.00
गुरुग्राम ₹950.50 ₹2,755.00
नोएडा ₹939.50 ₹2,738.00
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,821.00
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹2,908.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,760.00
हैदराबाद ₹994.00 ₹2,985.00
जयपुर ₹945.50 ₹2,765.50
लखनऊ ₹979.50 ₹2,860.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,018.00
तिरुवनंतपुरम ₹951.00

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में मिली राहत

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को राहत मिली है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में महीने की शुरुआत में करीब 194 से 200 रुपये तक की कटौती की गई थी।

इसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है, जहां बड़े पैमाने पर LPG का इस्तेमाल होता है।

अमेरिका से बढ़ रहा LPG आयात

भारत की LPG सप्लाई में अमेरिका की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े जोखिमों के बीच भारत LPG आयात के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भरता बढ़ा रहा है।

Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में भारत ने अमेरिका से करीब 0.89 मिलियन टन LPG आयात की थी। अगस्त में अब तक करीब 0.62 मिलियन टन LPG अमेरिका से पहुंच चुकी है। अगस्त के कुल LPG आयात में अमेरिकी गैस की हिस्सेदारी करीब 73 फीसदी बताई गई है।

दूसरी ओर, UAE और कतर से LPG की सप्लाई में कमी आई है। अगस्त में UAE से करीब 1.40 लाख टन और कतर से लगभग 60 हजार टन LPG आयात हुई। जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में सऊदी अरब से LPG आयात नहीं हुआ।

घर बैठे ऐसे चेक करें LPG सिलेंडर का रेट

अगर आप LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमत जानना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है। Indane Gas के ग्राहक अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिले के अनुसार कीमत देख सकते हैं।

Bharat Gas ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट विकल्प के जरिए सिलेंडर का रेट चेक कर सकते हैं। वहीं HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप पर LPG की कीमत और रिफिल से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी LPG सिलेंडर की कीमत और रिफिल संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share this story

Tags