हरियाणा निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने की चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिकाओं के लिए चेयरमैन (प्रधान) पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका से अजय जांगड़ा और सांपला नगर पालिका से प्रवीन कोच को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
यह घोषणा भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से विचार-विमर्श के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया।
इसके अलावा पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। वार्ड-1 से परमजीत कौर, वार्ड-2 से परमजीत कौर, वार्ड-3 से सुरेश वर्मा, वार्ड-4 से भारत हितेशी, वार्ड-5 से जय कौशिक, वार्ड-6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड-7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड-8 से राजकुमार जैन और वार्ड-9 से हरेन्द्र मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी तरह वार्ड-10 से शेखर पांडेय, वार्ड-11 से अनुराधा पुरी, वार्ड-12 से राकेश जगोता, वार्ड-13 से दीपक गर्ग, वार्ड-14 से राकेश गोयल, वार्ड-15 से प्रियंका, वार्ड-16 से निर्मला देवी, वार्ड-17 से सुदेश बिडला, वार्ड-18 से पूजा देवी, वार्ड-19 से मनीषा रानी और वार्ड-20 से गौतम राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
वहीं, अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। जारी सूची में वार्ड-1 से विशाल राणा, वार्ड-2 से वरखा सहोता, वार्ड-3 से मनीष आनंद, वार्ड-4 से वरिंद्र नाथ, वार्ड-5 से राजेश मेहता, वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर सहित कुल 20 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
उधर, हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, राज्य के विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और पालिकाओं के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम

