Samachar Nama
×

हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है: सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 30 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा रास्ता स्पष्ट है कि नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राज्य की वित्तीय क्षमता बढ़ाना और हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना।

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होकर देशभर से आए नीति-निर्माताओं, कर प्रशासकों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का स्वागत किया। हरियाणा की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए कर एवं राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। हरियाणा विजन 2047 में भी एक मजबूत एवं टिकाऊ राजस्व व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेरा विश्वास है कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-मंथन हरियाणा को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन भी वर्चुअल तरीके से राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए और अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि हरियाणा की आर्थिक ताकत और क्षमता को बढ़ाना और विकास के लिए राज्य के संसाधनों को मजबूत करना। यही हमारा उद्देश्य है। हमारा 'हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप है। यह सम्मेलन इस दिशा में एक मजबूत कदम है। हमने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक हरियाणा का अपना टैक्स रेवेन्यू राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत और 2047 तक 15 प्रतिशत हो जाए।

दूसरी ओर सीएम ने पीएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचकूला के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंचकूला शहर की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और आधुनिक शहरी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला को आधुनिक सुविधाओं वाला स्वच्छ, सुंदर और मॉडल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में शहर के विकास कार्यों को गति देने व नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story