Samachar Nama
×

हरियाणा: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

नूंह, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हरियाणा में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

कमालपुरा महुवा निवासी दीपेंद्र पत्नी आशा उर्फ अपसरी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे नूंह के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास पहुंचे, उनकी तभी कार का टायर पंचर हो गया।

इसके बाद दीपेंद्र ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और पंचर ठीक करवाने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दीपेंद्र व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। इस घटना से हाईवे पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि टक्कर मारने वाली कार की स्पीड अधिक थी या अनियंत्रित होकर टक्कर लगी।

इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। मृतक दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। एक ही पल में इन मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags