Samachar Nama
×

हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर भाजपा का पलटवार, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस गांधीवादी नहीं गाली वाली पार्टी है

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हुए हैं, जिसका असर प्याज निर्यात पर भी पड़ा है।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बांग्लादेश, श्रीलंका और ईरान जैसे देशों के साथ संबंधों में आई खराबी के कारण प्याज के निर्यात में रुकावट पैदा हुई है। उनके बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता अजय राय ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'गद्दार' कहा था।

शहजाद पूनावाला ने कहा, "अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस गांधीवादी नहीं, बल्कि गाली वाली पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस अब मोहब्बत की नहीं, गालियों की दुकान बन गई है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे व्यक्तिगत हमलों और अभद्र भाषा का सहारा लेते हैं। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में जो नेता सबसे ज्यादा गाली देता है, उसे राहुल गांधी की तरफ से 'ताली और प्रमोशन' मिलता है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का अपमान नहीं, बल्कि देश की जनता और संविधान का भी अपमान है। उन्होंने दावा किया कि जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से वोट के माध्यम से देगी।

--आईएएनेस

वीकेयू/एमएस

Share this story

Tags