Samachar Nama
×

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया 'पुलिस कंपनी' का पहला लुक टेस्ट, बनेंगे 'दयानायक'

हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया 'पुलिस कंपनी' का पहला लुक टेस्ट, बनेंगे 'दयानायक'
हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया 'पुलिस कंपनी' का पहला लुक टेस्ट, बनेंगे 'दयानायक'

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्ममेकर रोम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'पुलिस कंपनी' में नजर आएंगे। मंगलवार को अभिनेता ने फिल्म के लिए अपना पहला ट्रायल लुक टेस्ट की झलक शेयर की।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें अभिनेता अपनी दाढ़ी हटाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि ये लुक उनके अभी शुरुआती स्टेज का है। रामगोपाल वर्मा आगे इसमें और डिटेल्स जोड़ेंगे और धीरे-धीरे किरदार का लुक तैयार करेंगे। अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "यह 'दयानायक' सर की दुनिया में कदम रखने के लिए मेरा पहला ट्रायल लुक टेस्ट था। रामगोपाल सर अब और परमानेंट डिटेल्स जोड़ेंगे और धीरे-धीरे लुक बनाएंगे।"

ये ट्रायल लुक उनके अपकमिंग किरदार 'दयानायक' के लिए है। फिल्म को टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के बारे में बताया था।

फिल्म की बात करें तो यह मुंबई पुलिस के उस स्पेशल एनकाउंटर स्क्वाड और पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें अभिनेता हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका निभाएंगे। 1997 से 2004 के बीच मुंबई अंडरवर्ल्ड और संगठित अपराध के खात्मे के लिए बनाए गए स्पेशल पुलिस स्क्वाड के ऑपरेशन।

माना जा रहा है कि यह फिल्म राम गोपाल वर्मा की पुरानी फिल्मों 'कंपनी' और 'सत्या' के अंडरवर्ल्ड जॉनर की वापसी होगी। फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्द ही मेकर्स की तरफ से शेयर किया जाएगा।

इसी के साथ ही अभिनेता जल्द ही फिल्म 'फोर्स 3' में भी नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म 19 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ जॉन अब्राहम और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 'फोर्स' 2011 में रिलीज हुई थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2003 की तमिल फिल्म 'काखा काखा' का रीमेक थी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा, विद्युत जामवाल, राज बब्बर, मुकेश ऋषि और मोहनीश बहल भी अहम भूमिकाओं में थे।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story