Samachar Nama
×

हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ में तेल चोर को किया गिरफ्तार

हरदोई, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरदोई जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पाली और पचदेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करता था।

पुलिस के अनुसार, जिले में बिजली ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कार सवार ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुलदीप उर्फ गब्बर निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अलोक राजन सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 20,000 रुपए नकद, कार, एक तमंचा, कारतूस, 40 लीटर तेल और एक मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। बदमाश ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है और कई मामलों में वांछित था।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश से ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के सभी जिलों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags