Samachar Nama
×

हर उम्र की महिलाओं को मौका मिलना चाहिए, ताकि वे अपना हुनर दिखा सकें : अभिनेता अमन वर्मा

हर उम्र की महिलाओं को मौका मिलना चाहिए, ताकि वे अपना हुनर दिखा सकें : अभिनेता अमन वर्मा
हर उम्र की महिलाओं को मौका मिलना चाहिए, ताकि वे अपना हुनर दिखा सकें : अभिनेता अमन वर्मा

पुणे, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अमन वर्मा ने 'मिसेज एंड मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन' कार्यक्रम में मीडिया संग बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए इसे महिलाओं के लिए अपना टैलेंट दिखाने वाला एक मंच बताया।

उन्होंने बताया कि वे इस पेजेंट के साथ लगभग 10-11 साल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "ये कार्यक्रम सातवां सीजन है। यह बहुत शानदार स्टेज है, जहां पर हर क्षेत्र की महिलाओं को मौका दिया गया है, ताकि वे अपने अंदर की प्रतिभा को सभी को दिखा पाएं। हम उन्हें मंच देते है, जिसके जरिए वे अपने अंदर का हुनर हर किसी को दिखा सकें। डीवा पेजेंट को लगभग 11-12 साल हो गए हैं और मैं उतने ही समय से उससे जुड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं अगले इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

डीवा पेजेंट में आयु सीमा को नकारते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि आयु सीमा होनी भी नहीं चाहिए क्योंकि मेरा मानना है कि इंसान जब फैसला कर ले कि जिंदगी में कुछ हासिल करना है, तो उम्र कितनी भी हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आज भी ऐसा ही कुछ हुआ है, हमारे यहां एक कंटेस्टेंट की उम्र 67 वर्ष है। आप देख सकते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर वो आई हैं और अब मुझे लगता है कि ये अब बढ़ेगा ही और आगे चलकर 70 की उम्र के आसपास के लोग भी होंगे।"

उन्होने आगे कहा, "एक कंटेस्टेंट के अंदर सब कुछ होना चाहिए, खूबसूरती, आत्मविश्वास, क्षमता, सही जवाब देने का गुण और समझ भी होनी चाहिए। सबसे बड़ी बात की जब आप मंच पर होते हैं और उस दौरान जब आपसे सवाल किया जाता है। उस सवाल का जवाब कैसे देते हैं। क्योंकि मैंने देखा है कि बड़े-बड़े लोग नहीं दे पाते हैं।"

उन्होंने कहा, "कार्यक्रम में जितनी भी महिलाएं थी, वो सभी शिक्षित और बहुआयामी प्रतिभा की धनी थीं। मुझे लगता है कि इस उम्र में आत्मविश्वास का होना, सभी अच्छे से बोल सकती थी क्योंकि हम तो बोलते रहते हैं, उन्हें कम मौके मिलते हैं। सभी ने अच्छे से परफॉर्म किया।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story