Samachar Nama
×

'हर दिन आपका है,' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत ने शेयर किया महिलाओं के नाम संदेश

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध मंडी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।
'हर दिन आपका है,' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत ने शेयर किया महिलाओं के नाम संदेश

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध मंडी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।

अभिनेत्री का कहना है कि हर दिन महिलाओं का होता है और नारी महाशक्ति का स्वरूप है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए सभी महिलाओं के नाम प्यारा संदेश लिखा। अभिनेत्री का कहना है कि महिलाओं के लिए अपनी शक्तियों को पहचानना बहुत जरूरी है और उनका सही उपयोग करना भी आना चाहिए। उन्होंने लिखा, "हर दिन आपका दिन है। नारी होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को पहचानें और समझें कि उनका उपयोग अपने लाभ के लिए कैसे करें, न कि कभी अपने ही विरुद्ध। उदार होने पर कभी पछतावा न करें, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है, लेकिन यह शायद आपकी अपेक्षा के अनुसार न हो, इसलिए आगे बढ़ते रहें, मूर्ख बनने की चिंता न करें।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमेशा आशा रखें कि आप कभी किसी को मूर्ख न बनाएं या लोगों या परिस्थितियों का लाभ न उठाएं। खुशी की कुंजी यह है कि आप अपना सब कुछ अपने काम, अपने परिवार, अपने दोस्तों को दें, लेकिन याद रखें कि जो आप चाहते हैं वह किसी के पास नहीं है; आप केवल कृतज्ञता चाहते हैं और केवल आप ही खुद को इससे भर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्हें चुनें जिन्होंने आपको चुना है। उठो और चमको, प्यार करो और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखो। महिला दिवस की शुभकामनाएं।"

बता दें कि कंगना की गिनती बेबाक एक्ट्रेसेस में होती है, और उनकी फिल्में भी महिलाओं को प्रेरणा देने वाली होती हैं। एक्ट्रेस की 'क्वीन', 'तेजस', 'पंगा', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका', और 'सिमरन' जैसी फिल्मों को खूब सराहा गया। ये सभी फिल्में महिलाओं के अलग रूप और शक्ति को दिखाती हैं। जहां 'क्वीन' में कंगना ने एक अकेली लेकिन सशक्त महिला का रोल प्ले किया, वहीं 'मणिकर्णिका' में वे तेज-तर्रार योद्धा के रूप में दिखीं।

कंगना रनौत के अलावा, हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण सिनेमा में भी सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने महिला दिवस पर बधाई दी, जिनमें कमल हासन और अल्लू अर्जुन जैसे विख्यात कलाकार भी शामिल रहे।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags