Samachar Nama
×

हनुमान चालीसा पढ़ने और मंदिर जाने के लिए कोई कंडीशन नहीं : संजय राउत

हनुमान चालीसा पढ़ने और मंदिर जाने के लिए कोई कंडीशन नहीं : संजय राउत
हनुमान चालीसा पढ़ने और मंदिर जाने के लिए कोई कंडीशन नहीं : संजय राउत

नागपुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंदिर जाने और एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल के मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस से मुलाकात को लेकर की प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत पाटिल के सीएम से मिलने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जयंत पाटिल की मंगलवार रात को मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है।

मंदिर जाने को लेकर संजय राउत ने कहा कि मेरी कोई कंडीशन नहीं है। हनुमान चालीसा पढ़ने में क्या कंडीशन हो सकती है? 18 तारीख को उद्धव ठाकरे आएंगे और हम लोग मंदिर में जाएंगे। मंदिर के बाहर एक मंच बनाया जाएगा। अगर बड़ी संख्या में लोग वहां आते हैं तो उद्धव ठाकरे वहां लोगों को संबोधित करेंगे। हमरा कार्यक्रम पूरा होगा।

महिला आरक्षण बिल को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर सरकार की ओर से बिल फिर से लाया जाता है तो पूरा विपक्ष इकट्ठा होकर उसका विरोध करेगा। हमारी ओर से बिल को दुरुस्त करने की जानकारी दी गई है। अगर हमारी बात मानी जाती है तो हम उस पर चर्चा करेंगे। सुप्रिया सुले से बातचीत को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रिया सुले खुलकर बातचीत करने वाली हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने शरद पवार के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुछ लोग जा सकते हैं लेकिन शरद पवार बिल्कुल भी नहीं जाएंगे।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर हुसैन दलवई ने कहा, "मैंने जगद्गुरु शंकराचार्य जी का बयान सुना। उन्होंने कहा, 'इससे ​​क्या होगा? कुछ नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर नहीं है बल्कि आरएसएस और भाजपा का दफ्तर है। इसीलिए वे अभी तक वहां नहीं गए हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags