Samachar Nama
×

हान चंग ने तुर्किये के राष्ट्रपति से भेंट की

हान चंग ने तुर्किये के राष्ट्रपति से भेंट की
हान चंग ने तुर्किये के राष्ट्रपति से भेंट की

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत, उप राष्ट्रपति हान चंग ने 11 नवंबर को तुर्किये में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात की।

इस मौके पर हान चंग ने एर्दोगन को शी चिनफिंग का स्नेहपूर्ण अभिवादन और हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाईं। हान चंग ने कहा कि चीन और तुर्किये के बीच मित्रवत आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-तुर्किये संबंधों का स्वस्थ और सतत विकास हो रहा है। चीन तुर्किये के साथ बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला समान निर्माण बढ़ाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग गहराना चाहता है, ताकि चीन-तुर्किये रणनीतिक साझेदारी लगातार आगे बढ़ सके।

हान चंग ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन और तुर्किये के बीच एक-दूसरे के मूल हितों व मुख्य चिंताओं का ध्यान रखने पर अहम राजनीतिक सहमति कायम की। दोनों पक्षों को अपने-अपने लोगों द्वारा चुने गए रास्ते पर बढ़ने में एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए और व्यवहारिक सहयोग का स्तर उन्नत करना चाहिए। अक्षय ऊर्जा, एआई और जैव प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग की विशाल संभावना है। चीन वैश्विक जलवायु शासन बढ़ाने में तुर्किये के प्रयास का प्रशंसा करता है और तुर्किये के साथ कोप 31 का सफल आयोजन बढ़ाने को तैयार है।

वहीं, एर्दोगन ने हान चंग से शी चिनफिंग को स्नेहपूर्ण अभिवादन और हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाने की मांग की। एर्दोगन ने कहा कि तुर्किये चीन के साथ संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता है और एक चीन की नीति पर कायम रहता है। तुर्किये चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाना चाहता है, बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला समान निर्माण करना चाहता है, व्यापार व निवेश का स्तर उन्नत करना चाहता है। साथ ही नवीन ऊर्जा, खनिज, परिवहन व पर्यटन आदि क्षेत्रों में सहयोग और लोगों के बीच आवाजाही बढ़ाना चाहता है, ताकि तुर्किये-चीन संबंध नए स्तर पर पहुंच सकें। तुर्किये विश्व शांति और विकास बढ़ाने में चीन के अहम योगदान की प्रशंसा करता है और चीन के साथ संपर्क व समन्वय मजबूत करना चाहता है, ताकि एक साथ मध्य-पूर्व की शांति व स्थिरता बढ़ाने के साथ जलवायु परिवर्तन आदि वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला कर सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags