Samachar Nama
×

आशीष बनर्जी की मौत के मामले में सीएम को लिखा गया पत्र: ऋतब्रत बनर्जी

आशीष बनर्जी की मौत के मामले में सीएम को लिखा गया पत्र: ऋतब्रत बनर्जी
आशीष बनर्जी की मौत के मामले में सीएम को लिखा गया पत्र: ऋतब्रत बनर्जी

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने आशीष बनर्जी की मृत्यु, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, बनर्जी के कथित उत्पीड़न और सांसद कीर्ति आजाद पर अपनी बात रखी।

ऋतब्रत बनर्जी ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम लोग आशीष बनर्जी की मौत की जांच की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में हम लोगों ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। हमें देखना होगा कि आखिर यह सब क्यों हुआ। हमें यह भी जानना होगा कि उन्हें किसी भी प्रकार धमकी मिली थी या नहीं। इस तरह के आरोप लगे हैं कि सिर्फ टीआरडीए में नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में एक डेवलेपमेंट अथॉरिटी के टेंडर कोलकाता से तैयार किए जाते हैं। लिहाजा इस विषय की भी जांच होनी चाहिए। इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर हमने सीएम को पत्र लिखा है, ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके।

उन्होंने कहा कि कुछ बातों को लेकर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। इन बातों को लेकर पूरी तस्वीर फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह चिट्ठी आशीष ने लिखी थी या किसी और ने। फिलहाल, हम इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। अब आगे की तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। साथ ही, चिट्ठी भी बरामद हुई है। इसके बाद यह चिट्ठी एक्सपर्ट के पास जाएगा तो वहीं खुलासा कर पाएंगा कि आखिर पूरा मामला क्या है?

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि अगर यह सुसाइड है तो इसे एक तरह का संस्थागत हत्या ही कहेंगे। उनका बेटा मेरे पास रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद उसने मुझसे यही कहा था कि यह एक तरह का संस्थागत हत्या ही है, इसलिए हमने पूरे मामले को लेकर सीएम को लेटर लिखा है और मांग की है कि पूरे मामले का खुलासा होना चाहिए।

साथ ही, उन्होंने कीर्ति आजाद के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, यह पश्चिम बंगाल संस्कृति नहीं है। हो सकता है कि कीर्ति आजाद जहां के हैं, वहां पर इस तरह की संस्कृति देखने को मिलती हो। यह जम्हूरियत का कल्चर नहीं है।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share this story

Tags