Samachar Nama
×

हमारे देश में एक गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करता है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश में एक लायर गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करता है।
हमारे देश में एक गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करता है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश में एक लायर गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करता है।

आईएएनएस से बातचीत में पूनावाला ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा के जरिए संसद और देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस पूरे पश्चिम एशिया संकट में भारत की क्या भूमिका है, भारत अपने लोगों और अपनी ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की कोशिश कैसे कर रहा है और यह कैसे सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के लिए खाद की कोई कमी न हो, बिजली की कोई कमी न हो। दूसरी ओर, विपक्ष सिर्फ डर पैदा करने की कोशिश में लगा है।

उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत की धुरंधर विदेश नीति की तारीफ कर रही है, दुनिया कह रही है कि युद्ध रुकवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है, भारत ईरान और इजरायल दोनों से बात कर सकता है। होर्मुज से हमारे जहाज आ रहे हैं, धुरंधर विदेश नीति की तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ हमारे देश में एक लायर गैंग है, जो जानबूझकर भारत की विदेश नीति पर राजनीति करना चाहता है। वह ओछी राजनीति से बाज नहीं आता है। यह वह लोग हैं, जो एलपीजी के नाम पर सिर्फ पैनिक पैदा करते हैं, जबकि भारत में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। विपक्ष पुरानी तस्वीरों को साझा कर लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। विपक्ष ने कोविड के दौरान भी इसी तरह की हरकत की थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी का विरोध करते हुए, वे देश का विरोध करने लगे हैं। ये तो अपने नेताओं जैसे कि शशि थरूर के बयान से भी सहमत नहीं होते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मैं कहता हूं कि पीएम मोदी राजनीति के धुरंधर हैं। उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार के प्रमुख के तौर पर, गुजरात सरकार हो या फिर भारत सरकार, निरंतर सेवा देना यह उनके डेडिकेशन को दिखाता है। उन्होंने लगातार बिना छुट्टी के काम किया। जबकि, दूसरे दल के नेता ऐसे हैं जो आमतौर पर वेकेशन मोड में चले जाते हैं। पीएम मोदी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

बंगाल विधानसभा चुनाव में ओवैसी की हुमायूं कबीर से हाथ मिलाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनका निकाह स्वाभाविक है, छोटे मिया बड़े मियां का निकाह है, तुष्टिकरण की दुकान चलाएंगे। पश्चिम बंगाल में सभी विपक्षी दल एक ही सिक्के के पहलू हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार किया गया। इनके नेता हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। भाजपा बंगाल की संस्कृति को बचाने के लिए मैदान में है, राष्ट्रवाद को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जिस वादे के साथ राजनीति में आई थी, उसे भूल बैठी हैं। बंगाल में जब कोई भी संवैधानिक संस्था काम करने जाती है तो उनके साथ अत्याचार किया जाता है। सीएए-एनआरसी की बात आती है तो कहते हैं कि खून की नदियां बहा देंगे। टीएमसी धमकी की राजनीति पर उतर गई है। वे कहती हैं कि हिन्दुओं को अगर वे संरक्षण नहीं देंगी तो जिहादी खत्म कर देंगे। आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता टीएमसी मुक्त बंगाल बनाएगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags