Samachar Nama
×

'हम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे', सेमीफाइनल में पीएसजी से मिली हार पर बोले हैरी केन

म्यूनिख, 7 मई (आईएएनएस)। एफसी बायर्न म्यूनिख को यूईएफए चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-5 से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया। इस हार के बाद बायर्न के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने गहरी निराशा जताई है।

दूसरे लेग का मुकाबला म्यूनिख के एलियांज एरिना में खेला गया, जो 1-1 से ड्रॉ रहा। पीएसजी के लिए ओस्मान डेम्बेले ने पहला गोल किया, जिससे टीम ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मैच के आखिरी हिस्से में हैरी केन ने गोल करके बायर्न की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी।

पहले लेग और कुल मिलाकर प्रदर्शन के आधार पर पीसीजी ने बढ़त बनाए रखी और लगातार दूसरे चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने में सफल रही। मैच के बाद हैरी केन ने कहा कि यह हार स्वीकार करना आसान नहीं है। उन्होंने माना कि दोनों लेग में टीम कई अच्छे मौकों का फायदा नहीं उठा पाई, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। केन ने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबलों में छोटे-छोटे मौके बहुत अहम होते हैं और उनकी टीम इन मौकों को भुनाने में सफल नहीं हुई।

हालांकि, उन्होंने अपनी टीम के जज्बे और मेहनत की तारीफ भी की। केन ने कहा कि उन्हें इस क्लब और टीम का हिस्सा होने पर गर्व है और भले ही हार का दुख अभी रहेगा, लेकिन टीम को आगे के मुकाबलों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बायर्न के फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम का समर्थन किया। केन ने कहा कि वह आने वाले घरेलू फाइनल में फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हैं और टीम वहां बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

मैच की शुरुआत में पीएसजी ने मजबूत खेल दिखाया और ख्विचा क्वारात्सखेलिया की बेहतरीन असिस्ट पर डेम्बेले ने गोल दागा। इसके बाद बायर्न ने लगातार हमले किए, जिसमें जमाल मुसियाला और माइकल ओलिस ने मौके बनाए, लेकिन पीएसजी के गोलकीपर माटवेई सफोनोव ने शानदार बचाव किए। आखिरी मिनटों में केन का गोल भी बायर्न को जीत नहीं दिला सका, और पीएसजी ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब बायर्न का ध्यान घरेलू लीग बुंडेसलीगा पर है, जहां वे खिताब की रेस में बने हुए हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags