ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से मुलाकात की। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
ईसीआई ने 'एक्स' पर ज्ञानेश कुमार और केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा की मुलाकात की तस्वीरें साझा की। चुनाव आयोग ने कहा कि नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से भेंट की।
इस दौरान, उन्होंने आईआईसीडीईएम, 2026 के दौरान तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। वे चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में और सहयोग करने पर भी सहमत हुए।
बता दें कि एक दिन पहले ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ के साथ चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारत में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ से मुलाकात की।
कहा गया कि चर्चा के दौरान उन्होंने 2026 के द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) के दौरान निर्धारित एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में और अधिक सहयोग करने पर भी सहमति व्यक्त की।
इससे पहले, वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञानेश कुमार ने भारत की लंबी लोकतांत्रिक विरासत पर जोर दिया। उन्होंने पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराने में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के दशकों के अनुभव को भी उजागर किया।
--आईएएनएस
डीकेपी/

