Samachar Nama
×

ग्वालियर-चंबल की रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार और पर्यटन को लाभ : ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, 26 फरवरी (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके को अन्य क्षेत्रों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी पर गुना के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा हुई। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि रेल संपर्क बढ़ने से ग्वालियर-चंबल में यात्री सुविधा बढ़ेगी और पर्यटन व व्यापार को लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुना और चंबल अंचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से इन क्षेत्रों की सीधी रेल कनेक्टिविटी और पूर्वोत्तर में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने संबंधी विविध परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान चंबल क्षेत्र में प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन, नई रेल लाइनों के निर्माण तथा लंबित रेल विस्तार योजनाओं को गति देने पर सकारात्मक और विचार-विमर्श हुआ। सिंधिया ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बेहतर रेल संपर्क न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर संपर्क व्यवस्था तथा अवसंरचना विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करना राष्ट्रीय एकात्मता और संतुलित विकास की दिशा में अत्यंत आवश्यक है।

सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर क्षेत्र को आधुनिक अवसंरचना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समग्र और संतुलित विकास के माध्यम से ही 'विकसित भारत 2047' का संकल्प साकार होगा, और रेल कनेक्टिविटी इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीसीएच

Share this story

Tags