'अनबुदन माही' की शूटिंग अंतिम चरण में, अगले साल बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक हरिहरन राम की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'अनबुदन माही' की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंची गई है। यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है।
इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने संभावना है। लार्क स्टूडियोज और पैरेलल यूनिवर्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस फिल्म को हरिहरन राम ने डायरेक्ट किया है, जिन्हें उनकी फिल्म 'जो' के लिए काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार न सिर्फ लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी वही दे रहे हैं।
इस फिल्म में एक्टर और तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश लीड रोल में हैं। सूत्रों के मुताबिक, जीवी प्रकाश फिल्म में एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं और इस बिल्कुल नए अंदाज के लिए उन्होंने काफी कड़ी तैयारी की है।
मालविका मनोज ने 'जो' में अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया था, इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार के अपोजिट फीमेल लीड रोल में हैं। मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए हैं, जिनसे ऐसा लग रहा है कि मालविका फिल्म में एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं।
लीड कास्ट के अलावा, फिल्म में प्रेमकुमार, सबरीश, नमिता कृष्णमूर्ति, हरि मुनिअप्पन, यूट्यूबर्स कार्तिक रामदुरई और धनुष, सन टीवी एंकर राकेश और काव्या अरिवुमणि जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
टेक्निकल टीम की बात करें तो फिल्म की सिनेमैटोग्राफी थेनी ईश्वर ने की है, जो 'कर्णन' और 'वाझाई' जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की एडिटिंग शक्ति प्रणेश ने की है, जबकि आर्ट डायरेक्शन मीविन विनोथ का है।
मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक के साथ-साथ एक डिटेल्ड लुक बुक भी रिलीज किया है, जिसमें फिल्म की विजुअल दुनिया, टोन और स्टाइल की झलक देखने को मिलती है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म का काम तेजी से चल रहा है और फिल्म के अगले साल की शुरुआत में पूरा होकर रिलीज के लिए तैयार होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम

