Samachar Nama
×

गुमला: शादी टूटने के सदमे में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटकी मिली लाश

गुमला, 26 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में विवाह का रिश्ता अचानक टूट जाने के गहरे सदमे में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी सुरेंद्र बैठा ने घर के पास स्थित एक करंज के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, आगामी 20 अप्रैल को सुरेंद्र का विवाह सिमडेगा निवासी कैलाश रजक की पुत्री के साथ संपन्न होना था, जिसकी तैयारियां दोनों परिवारों में जोरों पर चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों पक्षों की रजामंदी से 'छेका' (सगाई) की रस्म पहले ही पूरी की जा चुकी थी और सगे-संबंधियों के बीच शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

घर में प्रीतिभोज और अन्य मांगलिक कार्यों की रूपरेखा तैयार थी। होने वाले दूल्हा-दुल्हन के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक वधू पक्ष द्वारा शादी से अचानक इनकार किए जाने के फैसले ने सुरेंद्र को मानसिक रूप से तोड़ दिया। रिश्ता टूटने की खबर के बाद से वह डिप्रेशन में चला गया था और पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहने लगा था।

गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों और परिजनों की नजर पेड़ से लटकते हुए सुरेंद्र के शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वधू पक्ष ने अचानक रिश्ता क्यों तोड़ा और क्या इसके पीछे कोई अन्य विवाद भी था।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share this story

Tags