Samachar Nama
×

खड़गे ने अपने बयान पर जताया खेद, कहा- गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने उस बयान पर खेद प्रकट किया है, जिसमें उन्होंने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
खड़गे ने अपने बयान पर जताया खेद, कहा- गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने उस बयान पर खेद प्रकट किया है, जिसमें उन्होंने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था। गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये भी आरोप लगाया कि मेरी कुछ बातों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिर भी, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था।"

उधर, मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद को लेकर गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "गुजराती पढ़े-लिखे और मेहनती होते हैं और इसीलिए वे सफल हो रहे हैं। जो लोग गुजरातियों को बुरा-भला कह रहे हैं, वे गलत हैं। गुजराती शिक्षित हैं और इसीलिए वे देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।"

बता दें कि केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के लोगों पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था, "केरल के लोग 'शिक्षित और समझदार' हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। आप (भाजपा) गुजरात या दूसरी जगहों के उन लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं जो अनपढ़ हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।"

--आईएएनएस

एसके/एएस

Share this story

Tags