Samachar Nama
×

गुजरात में कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत, 415 कृषि सहायकों को नियुक्ति पत्र

गांधीनगर, 2 जून (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 415 नए नियुक्त कृषि सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में 21 नव-नियुक्त कृषि सहायकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के बीच दिए गए मितव्ययिता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के संदेश के अनुरूप आयोजित किया गया। सरकार ने बड़े और खर्चीले समारोह के बजाय सादगीपूर्ण एवं गरिमापूर्ण तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग, सुशासन और वित्तीय अनुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखाई दी।

गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (जीएसएसएसबी) ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। नियुक्त हुए कृषि सहायक मुख्य रूप से राजकोट और वडोदरा डिवीजन के कृषि ढांचे को नई ऊर्जा और युवा मानव संसाधन प्रदान करेंगे।

सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग में स्टाफ की संख्या बढ़ने से किसानों को योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा। इससे आई-खेदूत पोर्टल, प्राकृतिक खेती (नेचुरल फार्मिंग) और मिलेट मिशन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

इसके साथ ही कृषि विभाग के कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों की सटीकता और दक्षता में सुधार आने की उम्मीद है। नए कृषि सहायकों की नियुक्ति से किसानों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और कृषि सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक मजबूत होगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानूनी निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नए कृषि सहायकों की तैनाती इस दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

415 नए कृषि सहायकों की नियुक्ति गुजरात के कृषि एवं किसान कल्याण क्षेत्र को नई मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक अहम पहल मानी जा रही है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags