Samachar Nama
×

गुजरात में दर्दनाक हादसा, टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत

गांधीनगर, 15 मई (आईएएनएस)। गुजरात की राजधानी गांधी नगर में बड़ा हादसा हो गया। कलोल के साईज जीआईडीसी क्षेत्र में जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं, एक श्रमिक की गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये श्रमिक माफतलाल गुजरात इंडस्ट्रीज नामक कंपनी के ईटीपी संयंत्र के भूमिगत टैंक की सफाई करने गए थे। कलोल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर के कलोल स्थित साईज जीआईडीसी के ईटीपी संयंत्र के भूमिगत टैंक में कीचड़ और कचरा निकालने के लिए मजदूर उतरे थे। जैसे ही वे नीचे उतरे, दम घुटने से वे बेहोश हो गए और टैंक में कीचड़ में फंस गए। जहरीली गैस से एक मजदूर के प्रभावित होने के बाद, अन्य मजदूर उसे बचाने के लिए गए।

हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले अमित प्रीतम परिहार (32), उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमर कुमार श्रीवास्तव (33) और शिवनाथ रामशंकर दुबे (44) की मौत हुई है, जबकि इस दुर्घटना में अनिल भगवान लोधी की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूरों की असमय मृत्यु से उनके परिवार सदमे में हैं।

कलोल पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक यह हादसा गैस लीकेज की वजह से हुआ है। हादसे में मारे गए तीनों व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने इस घटना में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि क्या कंपनी ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे या नहीं।

अक्टूबर 2025 में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। अहमदाबाद शहर में एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। प्रकाश परमार, विशाल ठाकोर और सुनील राठवा नाम के तीन श्रमिक दानिलिम्दा इलाके में एक जींस धुलाई इकाई के परिसर में भूमिगत सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे।

टैंक में उतरने पर जहरीली गैस के संपर्क में आने और दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई थी।

--आईएएनएस

ओपी/एबीएम

Share this story

Tags