Samachar Nama
×

वडोदरा में सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, लोगों ने शैक्षणिक परिसर को सराहा

वडोदरा, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष के अंतराल के बाद सोमवार को वडोदरा दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन तथा भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
वडोदरा में सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, लोगों ने शैक्षणिक परिसर को सराहा

वडोदरा, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष के अंतराल के बाद सोमवार को वडोदरा दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन तथा भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में शहर में करीब 1.5 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस रोड शो के लिए 15 अलग-अलग मंच बनाए गए हैं, जहां विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजन के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है और कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। रोड शो के रूट पर विशेष थीम आधारित लाइटिंग और आकर्षक सजावट की गई है। पूरे मार्ग पर पोस्टर, बैनर, एलईडी स्क्रीन और बिजली के खंभों पर रंग-बिरंगी रोशनी लगाई गई है।

खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और सरदार वल्लभभाई पटेल की लाइटिंग आधारित प्रतीकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शाम के समय यह रोड शो रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ और भी भव्य नजर आएगा।

सरदारधाम परिसर में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां एक विशाल डोम और मंच तैयार किया गया है, जहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। नेशनल हाईवे से कार्यक्रम स्थल तक के पूरे क्षेत्र को ग्रीन नेट से कवर किया गया है और हर 100 मीटर पर स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। सभा स्थल के डोम को तीन भागों में विभाजित किया गया है ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह सरदारधाम परिसर 4.75 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह केवल एक छात्रावास नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होगा। यहां लगभग 2 हजार छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सपना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का यहां आना हमारे लिए गर्व की बात है। सरदारधाम का उद्घाटन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। यहां रहने और पढ़ाई की सुविधाएं मिलने से छात्र-छात्राएं आगे बढ़ सकेंगे। यह करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बना है और बेहद सराहनीय पहल है।"

एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, "पूरे पाटीदार समुदाय ने मिलकर इस शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया है। यहां करीब 2,000 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करेंगे, जो देश के लिए बहुत जरूरी है। सभी ने दिल से योगदान दिया है और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर यहां जबरदस्त उत्साह है।"

बीना वछानी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं और हमारे परिवार में बच्चों समेत हर कोई उन्हें देखने के लिए उत्साहित है। सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना पीएम मोदी के जरिए पूरा हो रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। यह संस्थान छात्रों, खासकर लड़कियों को अच्छी शिक्षा और बेहतर अवसर देगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। यहां करीब 2 हजार छात्रों को रहने की जगह और दूसरी सुविधाएं मिलेंगी। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल का भी इंतजाम किया गया है, जिससे उनकी सुरक्षा और रहने की सही स्थितियां सुनिश्चित हो सकें।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags