Samachar Nama
×

गुजरात: जामनगर में पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बंगाल की जीत से समर्थकों में उत्साह

जामनगर, 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। जामनगर के लाल बंगले में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों से आए लोग लाल बंगला सर्कल पर बड़ी संख्या में मौजूद थे।
गुजरात: जामनगर में पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बंगाल की जीत से समर्थकों में उत्साह

जामनगर, 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। जामनगर के लाल बंगले में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों से आए लोग लाल बंगला सर्कल पर बड़ी संख्या में मौजूद थे।

पारंपरिक वेशभूषा, देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक रंगों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

जनसभा स्थल पर, पंजाब और देश के अन्य राज्यों के नागरिकों के साथ-साथ जामनगर के विभिन्न समुदायों के नेता, शहर के गणमान्य लोग, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, और उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। कई लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया।

इस दौरान जनसभा स्‍थल पर मौजूद लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए।

जनसभा में मौजूद महिला आवरी हालदार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मैं पहली बार पीएम मोदी को इतने करीब से देख पा रही हूं। यह मेरे लिए खुशी का मौका है। मोदी की सरकार बंगाल में जीती है। यह सभी बंगालियों के लिए खुशी की बात है। हम चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल दूसरा गुजरात बनें।

आवरी हालदार ने एक पोट्रेट दिखाते हुए कहा कि यह एक पेंसिल पोट्रेट है, जिसमें मैंने पीएम मोदी की तस्‍वीर उकेरी है। मैं उम्‍मीद करती हूं कि यह पोट्रेट उनको दे पाऊंगी।

वहीं, सुशील राय ने बताया कि हम लोग बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी जामनगर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्‍हें हम बंगाल की जीत पर बधाई देना चाहते हैं। पीएम मोदी को देखने के लिए यहां के हर चौराहे पर लोग खड़े हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद लोगों में ज्‍यादा ही उत्‍साह है। जामनगर के स्‍थानीय लोग कहते हैं कि हमारी मोदी सरकार आ रही है।

संजीव चटर्जी ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में गुजरात के जामनगर की पिछले 20 साल से जो प्रगति देखी, वहीं विकास हम बंगाल में भी देखना चाहते हैं।

डोली मुखर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हो रही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाम नगर आ रहे हैं। यह बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यहां का पहला दौरा होगा। जामनगर में रहने वाले जितने भी बंगाली हैं, सब बहुत खुश हैं। हम पीएम मोदी को दिल से दुआ देते रहते हैं। हम यही चाहते थे कि जिस प्रकार से हम बेखौफ गुजरात में घूम रहे हैं, उसी प्रकार से बंगाल में सुख-शांति का माहौल बन जाए।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags