Samachar Nama
×

गुजरात : गिर के 12 शेर स्वस्थ होकर जंगल में लौटे, निगरानी में अन्य पांच

गिर, 5 जून (आईएएनएस)। गुजरात के गिर वन क्षेत्र से शेरों की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।
गुजरात : गिर के 12 शेर स्वस्थ होकर जंगल में लौटे, निगरानी में अन्य पांच

गिर, 5 जून (आईएएनएस)। गुजरात के गिर वन क्षेत्र से शेरों की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी निगरानी के लिए अवलोकन में रखे गए 17 एशियाई शेरों में से 12 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इन शेरों को आवश्यक चिकित्सकीय जांच और देखभाल के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।

मंत्री के मुताबिक, शेष पांच शेर भी स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी नियमित जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। जैसे ही विशेषज्ञों की टीम उन्हें पूरी तरह फिट घोषित करेगी, उन्हें भी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वन विभाग एशियाई शेरों की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग की टीमें शेरों की गतिविधियों, स्वास्थ्य और उनके प्राकृतिक आवास की स्थिति की नियमित निगरानी कर रही हैं। इसके साथ ही किसी भी संभावित बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समय रहते पता लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अर्जुनभाई मोढवाडिया के मुताबिक, शेरों की सेहत को लेकर लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वन विभाग और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं और सभी शेरों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अवलोकन में रखे गए 17 शेरों में से 12 अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने प्राकृतिक आवास में लौट चुके हैं, जबकि बाकी पांच शेर भी स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें भी जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि वन विभाग एशियाई शेरों के संरक्षण और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share this story

Tags