Samachar Nama
×

गुजरात: दो महीने तक राज्य में चलेगा टीकाकरण अभियान, प्रफुल्ल पंशेरिया बोले- हमारी कोशिश है कि कोई भी वंचित न रहे

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गुजरात सरकार में मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने बताया कि दो महीने तक राज्यभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।
गुजरात: दो महीने तक राज्य में चलेगा टीकाकरण अभियान, प्रफुल्ल पंशेरिया बोले- हमारी कोशिश है कि कोई भी वंचित न रहे

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गुजरात सरकार में मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने बताया कि दो महीने तक राज्यभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी।

मंत्री ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अभियान के तहत हम गांव-गांव में पहुंचने की कोशिश करेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि कोई भी बच्चा इस टीकाकरण अभियान से वंचित न रहे। इस तरह के अभियान समाज को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में जरूरी हो जाते हैं, जिसे देखते हुए हमने इसे व्यापक रूप देने का भी फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि हम अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। हम लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्हें टीकाकरण से अवगत भी करा रहे हैं, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। हम इस तरह के अभियान को हर साल शुरू करते हैं, ताकि समाज में हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें।

साथ ही, गुजरात सरकार में मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मन से दवा न ले, जब तक कि उसे डॉक्टर की ओर से इसे लेने के लिए परामर्श नहीं दिया गया है, क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाई लेते हैं, जिससे उन्हें आगे चलकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उनके मुताबिक, इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी हो जाता है कि लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक किया जाए, ताकि आगे चलकर उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हम कई जगह देखा है कि लोग कुछ जगहों पर दवा का नशीले पदार्थों के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। इसे देखते हुए इस तरह की जागरूकता जरूरी हो जाती है। इसी कड़ी में हमने छह फॉर्मा कंपनियों को चिन्हित करके उन्हें नोटिस जारी किया है, ताकि पूरी वस्तुस्थिति साफ हो सके और हम किसी नतीजे पर पहुंच सके।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share this story

Tags