बिहार के बोधगया में इस बार होली का उत्सव अंतरराष्ट्रीय रंग ले गया। वियतनाम से आए 16 पर्यटकों ने स्थानीय बकरौर के निवासियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। उन्होंने एक-दूसरे पर गुलाल लगाया और पारंपरिक होली गीतों की धुन पर नृत्य किया।
इस दौरान पर्यटकों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा बनाने की कामना भी व्यक्त की। यह कार्यक्रम 'अतिथि देवो भवः' की भावना का जीवंत उदाहरण साबित हुआ, जहां विदेशी पर्यटक और स्थानीय लोग मिलकर उत्सव की खुशी में एकजुट हुए।

