Samachar Nama
×

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तरुण चुघ की मुलाकात, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तरुण चुघ की मुलाकात, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तरुण चुघ की मुलाकात, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बाचतीत की।

तरुण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से हो रही ड्रोन एवं नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही पंजाब की वर्तमान परिस्थितियों से संबंधित विस्तृत तथ्य एवं जनभावनाओं से उन्हें अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि संतों, महात्माओं, गुरुओं एवं शहीदों की पावन धरती पंजाब आज आम आदमी पार्टी की नौसिखिया, नालायक, नाकामयाब सरकार के कारण नशे, गैंगस्टरवाद, अपराध, सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रदेश की जनता एक सुरक्षित, समृद्ध, नशामुक्त एवं विकासोन्मुख पंजाब की अपेक्षा रखती है।

सांसद ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पंजाब में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनविश्वास का एक नया अध्याय स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी के आदर्शों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब को पुनः खुशहाल, सुरक्षित, समृद्ध एवं नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद इस संकल्प को और अधिक मजबूती एवं ऊर्जा प्रदान करता है।

--आईएएनएस

एमएस/एबीएम

Share this story

Tags