Samachar Nama
×

ग्रेटर नोएडा में एमसीए के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी, एक महीने से कर रहा था ऑनलाइन पढ़ाई

ग्रेटर नोएडा में एमसीए के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी, एक महीने से कर रहा था ऑनलाइन पढ़ाई
ग्रेटर नोएडा में एमसीए के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दी, एक महीने से कर रहा था ऑनलाइन पढ़ाई

ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-2 में बुधवार को एक एमसीए फर्स्ट ईयर के छात्र द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक निवासी नगला खगो, थाना पटियाली, जिला कासगंज के रूप में हुई है। अभिषेक वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 स्थित मकान नंबर 364, ब्लॉक-एच में रह रहा था। बताया गया है कि वह करीब एक महीने पहले ही गौतमबुद्धनगर आया था और यहां रहकर एमसीए फर्स्ट ईयर की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को थाना बीटा-2 पुलिस को अभिषेक द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे में छात्र का शव मिला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जबकि एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्र के इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसके कमरे और आसपास के घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही, उसके परिजनों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। थाना बीटा-2 पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही मामले से संबंधित सभी पहलुओं की गहना से जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

Share this story

Tags