Samachar Nama
×

जीपीएससी जॉब अलर्ट: जनरल मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 19 मई तक करें आवेदन

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी करने के साथ रिक्तियां जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जीपीएससी जॉब अलर्ट: जनरल मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 19 मई तक करें आवेदन

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी करने के साथ रिक्तियां जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

जीपीएससी ने जिन 11 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी जारी की है, उनमें डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), क्लास-2, (जीएमबी) के 6; डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल), क्लास-2, (जीएमबी) के 2; मैनेजर, क्लास-1 (जीएमबी) (दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान) के 1; डिप्टी जनरल मैनेजर, क्लास-1 (जीएमबी) (दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान) के 1; और जनरल मैनेजर, क्लास-1 (जीएमबी) (दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान) के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एमबीए/पीजीडीएम (पूर्णकालिक) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सभी पोस्ट के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 20 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 47 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 53,100 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, 300 अंकों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है, जिसके बाद 100 अंकों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर जमा कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags