Samachar Nama
×

जीपीएससी भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 27 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 19 मई तक भरें फॉर्म

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने विभिन्न विभागों में नर्सिंग ऑफिसर सहित कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जीपीएससी भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 27 पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 19 मई तक भरें फॉर्म

गांधीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने विभिन्न विभागों में नर्सिंग ऑफिसर सहित कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जीपीएससी ने जिन रिक्त 27 को भरने के लिए भर्ती निकाली है, उनमें नर्सिंग ऑफिसर/प्रिंसिपल, गुजरात नर्सिंग सेवा, श्रेणी-II के 8; प्रिंसिपल, गुजरात नर्सिंग सेवा, श्रेणी-1, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2; नर्सिंग अधीक्षक, गुजरात नर्सिंग सेवा, श्रेणी-2 के 12; महिला एवं बाल अधिकारी/डिप्टी डायरेक्टर (महिला कल्याण) का 1; डिप्टी डायरेक्टर, श्रेणी-1, गुजरात सांख्यिकी सेवा, सामान्य प्रशासन विभाग का 1; मैनेजर, श्रेणी-1, श्रेणी-2, सड़क एवं भवन विभाग का 1; डिप्टी डायरेक्टर, बागवानी, श्रेणी-1, कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग का 1 और जूनियर स्टाफ अधिकारी (प्रशासन), श्रेणी-2 का 1 पद शामिल है।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई के दोपहर 1 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए सक्रिय आवेदन लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमएससी (नर्सिंग) के साथ 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग)/बीएससी (नर्सिंग) के साथ 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव; नर्सिंग में मास्टर डिग्री; समाज कार्य, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; सांख्यिकी, अनुप्रयुक्त सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, व्यावसायिक सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, अर्थमिति, गणित, अनुप्रयुक्त गणित या उन्नत सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग में डिग्री, जो नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट से प्राप्त की गई हो या किसी भी विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट और/या कैटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा; बागवानी की किसी भी शाखा में पीएचडीकी डिग्री के साथ बागवानी की किसी भी शाखा में कम से कम द्वितीय श्रेणी की पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; नियर स्टाफ अधिकारी पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 47 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (लिखित परीक्षा), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 44,900 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक (गुजरात मूल) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags