Samachar Nama
×

जीपीएससी भर्ती 2026: अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी, 15 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

गांधीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने अकाउंट्स ऑफिसर (प्रथम श्रेणी) के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट (आईसीडब्ल्यूए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) या कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) या मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस परीक्षा (लिखित), इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags