Samachar Nama
×

जीपीएससी भर्ती अपडेट: 205 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी), गांधीनगर ने श्रेणी-2, गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (जीडब्ल्यूएसएसबी) के तहत मंगलवार को विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के जिन 205 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 175 और असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 30 पद शामिल हैं। इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए तक (स्तर-8) प्रति माह होगी। वहीं, 300 अंकों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होने की संभावना है, जिसके बाद इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags