Samachar Nama
×

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, केमिस्ट पदों के लिए 4 अप्रैल से पहले करें आवेदन

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) ने केमिस्ट के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, केमिस्ट पदों के लिए 4 अप्रैल से पहले करें आवेदन

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) ने केमिस्ट के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डब्ल्यूबीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार केमिस्ट्री में द्वितीय श्रेणी की मास्टर्स डिग्री और जल विश्लेषण में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 36 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,44,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 210 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags